खाली पेट उबालकर पी लें इस हर पत्ते का पानी, सेहत को मिलेंगे कमाल के फायदे

नई दिल्ली। हमारे आसपास कई प्रकार के पेड़-पौधे होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी हैं। बस इनकी सही पहचान और सही उपयोग करना बहुत जरूरी है। इसी में मोरिंगा भी शामिल है। सहजन या मोरिंगा एक ऐसा पेड़ है जिसके फूल, पत्तियां और सहित पेड़ का हर हिस्सा कई गुणों से भरा हुआ है। मोरिंगा कई बीमारियों का इलाज करने में उपयोगी होता है। इसे खाली पेट उबालकर पीने से पाचन तंत्र से लेकर इम्यून सिस्टम तक मजबूत होता है। मोरिंगा के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट और पर्सनल ट्रेनर दिग्विजय सिंह ने मोरिंगा के फायदे बताए हैं।

दिग्विजय सिंह के मुताबिक, मोरिंगा सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसे बच्चों को भी खिला सकते हैं। इसके ताजे पत्तों का सेवन कर सकते हैं या फिर खाने के बाद या साथ में 1-2 चम्मच पाउडर ले सकते हैं। मोरिंगा में दूध के मुकाबले तीन गुना ज्यादा कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत ही जरूरी है। चलिए आपको बताते हैं मोरिंगा के पत्तों का कैसे सेवन किया जा सकता है और इससे क्या-क्या फायदे होते हैं?

मोरिंगा के पोषक तत्व

मोरिंगा की पत्तियों में कई औषधीय गुण होते हैं। मोरिंगा की पत्तियों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, सी, बी कॉम्प्लेक्स, बीटा-कैरोटीन, अमीनो एसिड, फिनोलिक्स और 40 से अधिक प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं।

पाचन तंत्र के लिए अच्छा

मोरिंगा का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। मोरिंगा में फाइबर और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट की सफाई करते हैं। यह कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं को दूर करता है और गट हेल्थ को सुधारने में मदद करता है।

वजन कम करने में मददगार

वजन कम करने के लिए मोरिंगा लाभकारी हो सकता है। मोरिंगा मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट जल्दी बर्न होता है। यह डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है, जिससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इसके साथ ही भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

मोरिंगा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। यह सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

मोरिंगा के पत्ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है। नियमित रूप से इसका सेवन टाइप-2 डायबिटीज में फायदेमंद हो सकता है।

हड्डियां मजबूत

मोरिंगा के पत्तों में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह जोड़ों के दर्द और गठिया (Arthritis) में राहत देता है। बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *