हरिद्वार : वनकर्मी को हाथी ने उतारा मौत के घाट, राजाजी के बेरिवाड़ा रेन्ज का मामला

मनोज रौतेला की रिपोर्ट :
हरिद्वार : राजाजी टाइगर रिजर्व में आज एक जंगली गजराज ने एक वन कर्मी को मौत के घाट उतार दिया। घटना पार्क की बेरिवाड़ा रेन्ज की है। यंहा स्थित सेंधली कम्पार्टमेन्ट में जब वनकर्मी गस्त पर थे, उसी दौरान एक गजराज ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया।

इस हमले में वन आरक्षी गौरव को जंगली गजराज ने गम्भीर रूप से घायल कर दिया। वनकर्मी जब तक उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गए। वहीं इस घटना के बाद पार्क महकमे में हड़कंप मच गया है। “वनकर्मी की नाम गौरव कुमार है जिसकी उम्र 31वर्ष है आज सुबह पैट्रोलिंग के दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया है जहाँ उसकी मौके पर ही मौत हो गई “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *