फ्लू और खांसी की समस्या से हैं परेशान तो ये 4 चीजें दिलाएंगी छुटकारा

सर्दियों में जुकाम और खांसी की समस्या होना आम है. सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए आप रसोई में आसानी से मौजूद सामग्री का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. आइए जानें आप किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

अदरक – अदरक में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. ये इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं. ये शरीर को डिटॉक्स करते हैं. ये सर्दी और खांसी को दूर करने में मदद करती है. इसके लिए पानी में थोड़ा अदरक उबाल लें. इसके बाद इसका सेवन करें.

काली मिर्च – काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. ये सर्दी-खांसी से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं. इसके लिए एक कप पानी में काली मिर्च को डालकर पानी उबाल लें. इसमें थोड़ा शहद मिलाएं. इसके बाद इसका सेवन करें.

शहद – सर्दी-जुकाम होने पर आप अदरक के रस में शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं. आप इसमें चुटकीभर काली मिर्च भी मिला सकते हैं. इससे सर्दी-जुकाम और खांसी में आराम मिलेगा.

तुलसी – तुलसी में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये सर्दी और जुकाम से राहत दिलाने का काम करते हैं. इसके लिए 2 कप पानी में कुछ तुलसी के पत्ते डालें. इन्हें कुछ देर उबाल लें. इसके बाद इस पानी का सेवन करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *