Wednesday, May 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home टेक वर्ल्ड

इस तरह घर बैठे आधार कार्ड में बदल सकेंगे जन्मतिथि, देनी होगी इतनी फीस

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
04/12/22
in टेक वर्ल्ड, समाचार
इस तरह घर बैठे आधार कार्ड में बदल सकेंगे जन्मतिथि, देनी होगी इतनी फीस

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : अगर आधार में अपकी जन्मतिथि गलत हो गई है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप आसान तरीके से घर बैठे अपने आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ (Date Of Birth) को ऑनलाइन सही कर सकते हैं. अगर आप घर बैठे ऑनलाइन जन्मतिथि बदलते हैं तो आपको इसके लिए 50 रुपए फीस देनी होगी. फीस जमा करने के कुछ दिनों बाद आधार कार्ड में जन्मतिथि बदल जाएगी. बता दें कि आज के समय में पैन कार्ड (Pan Card) के लिए आवेदन करने से लेकर बैंक अकाउंट (Bank Account) खोलने तक आधार ज्यादातर कामों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है.

आधार कार्ड (Aadhaar Card) में जरा सी गलत जानकारी भविष्य में परेशानी खड़ी कर सकती है और इसलिए आधार कार्ड को अन्य दस्तावेजों के साथ अपडेट (Update) रखना जरूरी है. वहीं अगर आपके आधार कार्ड में आपकी डेट ऑफ बर्थ गलत है तो आप इसे खुद घर बैठे ऑनलाइन सही कर सकते हैं. हालांकि आप आधार सेंटर में जाकर भी इसे सही करा सकते हैं, लेकिन अगर आप खुद अपनी डेट ऑफ बर्थ सही करना चाहते हैं तो आपको ये तरीका अपनाना होगा.

आधार कार्ड में ऐसे सही करें डेट ऑफ बर्थ

  • सबसे पहले आपको https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा.
  • यहां आने पर आपको लॉगिन पर क्लिक कर लॉगिन करना होगा.
  • लॉगिन करने से पहले आपको अपना आधार नंबर और वहां दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा.
  • अब इसके बाद आपको ओटीपी भेजें पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा.
  • ओटीपी डालने के बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना होगा. ध्यान रखें कि ये ओटीपी केवल 10 मिनट के लिए ही वैध होता है.
  • लॉगिन करने के बाद होमपेज पर आप अलग-अलग सेवाओं तक पहुंच सकते हैं.
  • डेट ऑफ बर्थ अपडेट करने के लिए आपको अपडेट आधार ऑनलाइन सेलेक्ट होगा.
  • अपडेट आधार ऑनलाइन सेलेक्ट के बाद आपको नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा.
  • ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आप अपने नाम में मामूली सुधार, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, भाषा और एड्रेस में सुधार कर सकते हैं.
  • अब आपको ‘प्रोसीड टू अपडेट आधार’ पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपको यहां दिख रहे ऑप्शन में से डेट ऑफ बर्थ सेलेक्ट करना होगा.
  • डेट ऑफ बर्थ सही करने के लिए आपके पास ओरिजनल डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी जरूर होनी चाहिए.
  • सुनिश्चित करें कि डॉक्यूमेंट आपके नाम पर है और वह मान्य है
  • अब उस डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी को अपलोड कर ऑनलाइन पेमेंट करें.
  • आपको ऑनलाइन अपडेट के लिए 50 रुपए का पेमेंट करना होगा.
  • आप इस पेमेंट को क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं. ये रकम नॉन-रिफंडेबल है.
    पेमेंट फेल होने की स्थिति में आप फिर से पमेंट करने की कोशिश कर सकते हैं.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .