Wednesday, April 29, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

किसी मुस्लिम को नहीं मिलेगा टिकट; ऑडियो वायरल होने पर कांग्रेस में बवाल

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
20/06/23
in राज्य, समाचार
किसी मुस्लिम को नहीं मिलेगा टिकट; ऑडियो वायरल होने पर कांग्रेस में बवाल

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर की राजनीति में इन दिनों तेजी से वायरल हो रहे एक ऑडियो ने भूचाल ला दिया है. जिसमें कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता से यह कहते नजर आ रहे हैं कि उज्जैन धार्मिक नगरी है. यहां किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं मिल सकता. लगभग 5 मिनट 2 सकेंड के इस ऑडियो मे विधानसभा में उज्जैन उत्तर और दक्षिण से टिकट दिया जाना लगभग तय होने के साथ ही कुछ वरिष्ठ नेताओ को अपशब्द भी कहे जा रहे हैं.

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया जहां इसे फर्जी बता रहे हैं. वहीं, इस मामले में महिला कांग्रेस नेता नूरी खान इस पूरे मामले को लेकर पार्टी फोरम पर इस बात को रखेंगी.

उज्जैन से चुनाव लड़ने की पेश की थी दावेदारी

पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि पिछले 15 जून 2023 को कांग्रेस नेता नूरी नूरी खान अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने भोपाल पहुंची थीं. जहां उन्होंने सभी लोगों के साथ मिलकर कमलनाथ के सामने उज्जैन उत्तर से अपनी दावेदारी पेश की थी. कांग्रेस नेता नूरी खान अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर उज्जैन लौट आईं, लेकिन नूरी खान के एक समर्थक जो कि उनके साथ भोपाल गए थे.

कितना भी जोर लगा लें, नहीं मिलने वाला टिकट

उन्हें शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदोरिया द्वारा फोन लगाया गया. लगभग 5 मिनट 2 सेकंड तक बात कर यह बताने का प्रयास किया गया कि कांग्रेस नेना नूरी खान कितना भी जोर लगा लें लेकिन विधानसभा चुनाव में उन्हें उज्जैन उत्तर से टिकट मिलने वाला नहीं है. पार्टी उज्जैन उत्तर से माया त्रिवेदी और उज्जैन दक्षिण से राजेंद्र वशिष्ठ का टिकट लगभग तय कर चुकी हैं.

उज्जैन से नहीं मिलेगा किसी मुस्लिम को टिकट

इस ऑडियो में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया नूरी खान के समर्थक से यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि उज्जैन धार्मिक नगरी है. यहां से किसी मुस्लिम को टिकट नहीं मिल पाएगा. इस ऑडियो में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर बटुकशंकर जोशी को भी बुरा भला कहते हुए यह दावा किया गया कि इस बार चुनाव में बटुकशंकर जोशी कुछ नहीं कर पाएंगे. अब उनके दिन चले गए जो करना है. वह मुझे ही करना है. तेजी से वायरल हो रही आडियो में उज्जैन से लेकर भोपाल तक भूचाल मचा दिया है. जब इस बारे में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि कांग्रेस को कमजोर करने के लिए यह बीजेपी की चाल है.

ऑडियो में जो आवाज सुनाई दे रही है. वह मेरी नहीं है. इस ऑडियो को बीजेपी के लोगों ने फर्जी तरीके से तैयार करवाया है. उन्होंने यह भी बताया कि 6 महीने बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है. इसी की बौखलाहट के कारण बीजेपी इस तरीके के फर्जी ऑडियो जारी कर रही है. लेकिन कांग्रेस सब कुछ समझती है. हम एक जुटता के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी.

उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष को पद से हटाया

रविवार सुबह वायरल हुए एक ऑडियो के कारण शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है. पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव सिंह द्वारा उन्हे नोटिस जारी कर 3 दिन सफाई देने को कहा गया था पर अभी अभी जारी एक आदेश मे उन्ंहे तत्काल पद मुक्त करते हुए सफाई देने तक हटा दिया गया ह.

मालूम हो कि आज शाम ही मुस्लिम समाज ने भदौरिया के बयान के खिलाफ पत्रकारवार्ता लेकर विरोध जताया था. वायरल ऑडियो मे भदौरिया ने नूरी खान के साथ गये प्रतिनिधमंडल के एक सदस्य को कहा था कि धार्मिक नगरी मे किसी मुस्लिम को टिकिट नही मिलेगाय इस बयान से मुस्लिम समाज नाराज था और आलाकमान टक यह बात पहुंची. अब कांग्रेस ऐसी दुविधा मे फंस गई कि यह विवाद गले की हड्डी बन गया.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .