Thursday, July 9, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

ड्रग्स पर जीरो टॉलरेंस है हमारी नीति, इसके मुनाफे से फैलाया जा रहा आतंक: अमित शाह

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
21/12/22
in राष्ट्रीय, समाचार
ड्रग्स पर जीरो टॉलरेंस है हमारी नीति, इसके मुनाफे से फैलाया जा रहा आतंक: अमित शाह
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। लोकसभा में नशे पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि नशाखोरी एक गंभीर समस्या है. ये पीढ़ियों को नष्ट कर रही है. ड्रग्स से होने वाले मुनाफे का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए भी किया जाता है. हमारी सरकार की ड्रग्स के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस की नीति है. जो देश हमारे देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं वे ड्रग्स से होने वाले मुनाफे का इस्तेमाल उसी के लिए कर रहे हैं. इस गंदे पैसे की मौजूदगी भी धीरे-धीरे हमारी अर्थव्यवस्था को खोखला कर रही है. सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को मिलकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी. हमें सीमाओं, बंदरगाहों और हवाई अड्डों के माध्यम से दवाओं के प्रवेश को रोकने की जरूरत है. राजस्व विभाग, एनसीबी और एंटी-नारकोटिक्स एजेंसियों को इस खतरे के खिलाफ काम करना होगा.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की नीति बहुत स्पष्ट है. नशा करने वाले पीड़ित हैं, हमें उनके प्रति संवेदनशील होना चाहिए और पीड़ितों को उनके पुनर्वास के लिए अनुकूल माहौल देना चाहिए. लेकिन नशा तस्करी में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए. एनसीबी पूरे देश में जांच कर सकती है. यदि इंटर स्टेट जांच करने की आवश्यकता है तो एनसीबी प्रत्येक राज्य की मदद करने के लिए तैयार है. यदि जांच देश के बाहर की जानी है तो एनआईए भी राज्यों की मदद कर सकती है.

शाह ने कहा कि हमने राज्यों में ड्रग नेटवर्क की मैपिंग की है. 372 जिलों की मैपिंग की जा चुकी है. 14 करोड़ बच्चों ने नशा मुक्ति की शपथ ली है. अपराधी कितना भी बड़ा क्यों न हो, अगले दो साल में ऐसी स्थिति आएगी कि वह सलाखों के पीछे होगा. आंधी को सीने पर झेलना पड़ता है, तभी दिक्कतों का सामना कर सकते हैं. जो ड्रग्स कारोबार में शामिल हैं, उनकी संपत्ति को जब्त करने की भी प्रकिया शुरू कर दी गई है. डेडिकेटेड एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है जो कि प्रभावी तरीके से काम कर रही है.

ड्रग तस्करी रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाई गई: गृह मंत्री

गृह मंत्री ने कहा कि प्रतिबंधित दवाओं की सूची बनाई गई है, समुद्री रास्ते के जरिए ड्रग तस्करी रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाई गई है, जिसमें नौसेना और अन्य एजेंसियां शामिल हैं. राज्यों के लिए उनकी जरूरत के लिए प्रोग्राम बनाए गए हैं. डार्क नेट और क्रिप्टो के जरिए नशे के कारोबार को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाई गई है. नारकोटिक्स के केस की तफ्तीश करने के लिए प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं जिसमें समन्वय प्रमुख है. सोशल मीडिया से युवाओं को नशा मुक्ति से जोड़ा जा रहा है.

नशे के कारोबारी जीते तो नस्लें खराब होंगी: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि नारकोटिक्स के फॉरेंसिक एनालिसिस के लिए खास प्रक्रिया बनाई जा रही है. एफसीआरए कानून का जो उल्लंघन करेगा उस पर कार्रवाई होगी. आजादी के 75 साल पूरे होने पर 1 लाख 60 हजार किलो नशीले पदार्थों को नष्ट किया जा चुका है. 2006 से 2013 तक 23000 करोड़ की ड्रग पकड़ी गई, 2014 से अब तक 97000 किलो ड्रग पकड़ी गई. 13 हजार किलो ड्रग स्मगलर के खिलाफ दर्ज किए गए हैं. गुजरात में ड्रग्स पकड़ा जाता है, पंजाब में नहीं पकड़ा जाता है. हम जीतते हैं तो हमारी नस्लों को बचाते हैं और नशे के कारोबारी जीतते हैं तो नस्लें खराब होंगी.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .