Monday, May 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home व्यापार

इस बार नहीं बढ़ेगी डेट! घर बैठे-बैठे 15 मिनट में ऐसे फाइल करें आईटीआर

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
09/07/23
in व्यापार, समाचार
इस बार नहीं बढ़ेगी डेट! घर बैठे-बैठे 15 मिनट में ऐसे फाइल करें आईटीआर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल करने की डेडलाइन तेजी से करीब आ रही है। असेसमेंट ईयर 2023-24 यानी फाइनेंशियल 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2023 है। इसके आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं है। इनकम टैक्स विभाग रोज टैक्सपेयर्स को मैसेज और ईमेल भेजकर जल्दी से जल्दी अपना रिटर्न भरने को कह रहा है। अमूमन लोगों की आदत अंतिम समय में आईटीआर भरने की होती है। इससे कई बार सिस्टम बैठ जाता है और आईटीआर भरने में दिक्कत होती है। इसलिए आपको भी आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना आईटीआर भर देना चाहिए। इसकी प्रोसेस बेहद आसान है और आप खुद ही घर में बैठे-बैठे 15 मिनट में यह काम निपटा सकते हैं।

अक्सर टैक्सपेयर्स अपना आईटीआर भरने से घबराते हैं। उन्हें यह काम बड़ा मुश्किल लगता है। ऐसे में वे सीए से आईटीआर भरवाते हैं जो मोटी फीस वसूलता है। लेकिन इसे भरना बेहद आसान है। आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप घर बैठे-बैठे खुद ही अपने इनकम टैक्स रिटर्न को दाखिल कर सकेंगे। इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

ऐसे भरें आईटीआर

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए सबसे पहले ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometaxindiaefiling.gov.in पर विजिट करें। अगर आपका पहले से अकाउंट है तो आपको लॉगिन करना है। अगर अकाउंट नहीं है तो इस स्थिति में Registration के विकल्प का चयन करें।

इसके बाद आपको होमपेज पर ई-फाइल के विकल्प का चयन करना है और File Income Tax Return का ऑप्शन सेलेक्ट करना है। अब आपके सामने असेसमेंट ईयर चुनने का ऑप्शन सामने आएगा। आपको ऑनलाइन आईटीआर भरने के लिए पर्सनल विकल्प में जाना है। इसे करने के बाद आपको सबसे जरूरी उचित फॉर्म को सेलेक्ट करना है।

अगर आप नौकरी करते हैं तो आप सैलरीड क्लास में आते हैं। इस स्थिति में आपको ITR-1 फॉर्म को चुनना है। सैलरीड टैक्सपेयर को पहले से ही भरा हुआ फॉर्म मिल जाएगा। इससे आप सैलरी स्लिप, फॉर्म 16 और एआईएस से डेटा को मिला सकते हैं। रिटर्न क्लेम करने से पहले अपनी बैंक की जानकारी चेक कर लें। सभी जरूरी चीजों को चेक करने के बाद आपको आईटीआर सबमिट कर देना है। इस प्रोसेस को करने के बाद आईटीआर को ई-वेरीफाई करना होता है। आप इसे बैंक डिटेल्स की मदद से ऑनलाइन आसानी से कर सकते हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कुछ ही दिनों में आईटीआर को प्रोसेस कर देता है। एक्नॉलेजमेंट नंबर की सहायता से आप आसानी से अपने स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .