Wednesday, April 29, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

NDA में कब शामिल हो रहे चिराग पासवान?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
09/07/23
in राज्य, समाचार
NDA में कब शामिल हो रहे चिराग पासवान?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। रविवार को राजधानी में सियासी हलचल देखने को मिली। भाजपा के साथ गठबंधन करने की अटकलों के बीच चिराग पासवान ने रविवार को अपने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

इस बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों ने चिराग पासवान को गठबंधन में शामिल होने का फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया है। बैठक को लेकर चिराग पासवान मीडिया के सामने भी आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैठक में गहन मंथन हुआ और विस्तार से बातचीत हुई है।

उन्होंने बताया कि पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने मुझे एनडीए के गठबंधन को लेकर कोई भी फैसला लेने के लिए मुझे अधिकृत किया है। फिलहाल, अभी बैठकों का दौर चलेगा। उसके बाद जो भी फैसला होगा, वह सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

नित्यानंद राय से की मुलाकात

बैठक से पहले लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भाजपा नेता नित्यानंद राय से पटना में मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। इस मुलाकात को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि आज नित्यानंद राय से मुलाकात की। उनके साथ कई विषयों पर चर्चा और बातचीत हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक गठबंधन पर अंतिम मुहर नहीं लगेगा, इसे सार्वजनिक करना उचित नहीं होगा।

शाह और जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

इधर, लोजपा-रामविलास की राष्टीय कार्य समिति की बैठक में सीटों के संख्या को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से चिराग पासवान जेपी नड्डा से बातचीत करेंगे। वे सोमवार को दिल्ली जाएंगे, जहां चिराग सोमवार को दिल्ली में अमित शाह और नड्डा से मुलाकात करेंगे।

16 जुलाई की बैठक पर सबकी नजर

बता दें कि भाजपा एनडीए को मजबूत करने में जुटी है। जिन राज्यों में एनडीए को नया आकार मिलने की संभावना है, उनमें बिहार प्रमुख है। ऐसे में 9 दलों के एनडीए में शामिल होने की चर्चा है। इसको लेकर 18 जुलाई को दिल्ली में बैठक होनेवाली है।

इस बैठक में कई ऐसे दलों के प्रमुख भी सम्मिलित हो सकते हैं, जो पिछले वर्षों में भाजपा के सहयोगी रहे हैं। इसमें बिहार से लोजपा (चिराग पासवान गुट) का भी नाम शामिल है।

इसके अलावा, लोजपा (पशुपति पारस गुट), मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी और जीतन राम मांझी के हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी भी एनडीए में शामिल हो सकती है। इस बैठक पर सभी की नजर है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .