रूठकर मायके चली है पत्नी, वियोग में पति ने किया ऐसा काम, जानकार हैरान हो जाएंगे आप

कोटा। राजस्थान प्रदेश के झालावाड़ जिले में शनिवार को पत्नी वियोग में आकर पति मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। 3 घंटे तक युवक ने पत्नी को उसके पास बुलाने की मांग करते हुए ड्रामा किया। इधर, मौके पर पुलिस पहुंची। युवक की पत्नी को पीहर से बुलवाकर युवक को टावर से नीचे उतारा गया।

यह घटना झालावाड़ जिले के सरोला थाना क्षेत्र के खंडी गांव की है। मोबाइल सर्विस कंपनी के टावर पर खंडी गांव का रहने वाला बजरंग लाल हरिजन आज सुबह 8:30 बजे चढ़ गया था। मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना गांव में आग की तरफ फैली। ग्रामीणों का हुजूम टावर के आसपास लगा रहा। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। उसने बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर पीहर चली गई है। 25 से 30 दिन से वह पत्नी अनीता का घर आने का इंतजार कर रहा है। लेकिन पत्नी मायके रूठ कर गई है। बुलाने पर वह वापिस उसके पास नहीं आ रही है।

सरोला थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलने पर थाने का जाप्ता घटनास्थल पर पहुंचा। युवक ने कहा पत्नी के आने के बाद ही वह टावर के नीचे उतरेगा। बजरंगलाल की पत्नी अनीता को कोटा जिले के लटूरी गांव पीहर से बुलाया गया। पत्नी के आने के बाद पति बजरंग लाल नीचे उतरा। 11:30 बजे जाकर पुलिस को युवक को नीचे उतारने में सफलता मिली।

रघुवीर सिंह का कहना है कि बजरंग लाल शराब के नशे का आदि है। जो परिवार में आए दिन झगड़ा करता है। उसकी हरकतों के कारण पत्नी रूठकर मायके चली गई थी। इसी वियोग में वह मोबाइल टावर पर चढ़ा था।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *