Sunday, July 19, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home समाचार

शादी में जयमाला के बाद ठनका दुल्हन का माथा, पहुंची कोतवाली

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
24/02/23
in समाचार
शादी में जयमाला के बाद ठनका दुल्हन का माथा, पहुंची कोतवाली

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

एक शादी मंडप में जयमाला की रस्म के बाद शादी में जमकर हंगामा हो गया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। वहीं, बिना फेरे किए दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आईटीआई थाने पहुंच गए। रातभर एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे।

बाद में दुल्हन ने जयमाला रस्म के बाद दूल्हे, उसके परिजनों पर दहेज मांगने और रिश्तेदारों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दूल्हा समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुरादाबाद क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी काशीपुर के आवास विकास निवासी एक निजी बैंक मैनेजर अमन विश्नोई से तय हुई थी।

शादी के लिए आईटीआई थाना क्षेत्र स्थित एक विवाह मंडप बुक किया गया था। दुल्हन पक्ष भी शादी के लिए मुरादाबाद से पहुंचा। मंगलवार रात विवाह मंडप में जयमाला के बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष आपस में भिड़ गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद दोनो पक्ष आईटीआई थाने पहुंच गए और एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे।

पुलिस के समझाने के बाद भी कोई पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ। बाद में दुल्हन ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि दूल्हा अमन, उसकी मां देवल विश्नोई, पिता सत्येंद्र विश्नोई, भाई साकेत, बहन अंकिता, बहनोई अंकुर ने जयमाला रस्म पूरी होने के बाद दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की और मांग पूरी न होने पर बारात वापस ले जाने की धमकी दी। समझाने पर दूल्हा और उसके परिजन भड़क गए। इस दौरान उन्होंने उसके परिजनों व रिश्तेदारों से मारपीट की। कहा कि पहले भी ये लोग परिजनों को रिश्ता तोड़ने की धमकी दे चुके हैं।

यूपी में भी दर्ज कराया केस
दुल्हन ने यूपी के थाना डिलारी, मुरादाबाद में भी दूल्हे और उसके परिजनों पर घर में घुसकर मारपीट करने, दहेज अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार को डिलारी थाने के एसआई दर्ज मुकदमे के सिलसिले में आईटीआई थाने पहुंचे तो पता चला कि यहां भी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। दोनों थानों की पुलिस ने एक-दूसरे को मामले की जानकारी दी।अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, बारात बिना फेरे के वापस लौट गई।

डॉयल 112 की सूचना पर पुलिस विवाह मंडप पहुंची थी, जहां दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। बाद में दोनों पक्ष आईटीआई थाने पहुंच गए। बाद में युवती की तहरीर पर युवक और उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रदीप भट्ट, एसआई, थाना आईटीआई, काशीपुर

 

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .